हरीश द्विवेदी का लखनऊ में जोरदार स्वागत, राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहला यूपी दौरा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन पर राजधानी लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला की ओर से हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री के लखनऊ आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश दौरे को पार्टी संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हरीश द्विवेदी, BJP राष्ट्रीय महामंत्री, लखनऊ बीजेपी, BJP News, UP Politics, Lucknow News, Harish Dwivedi BJP